शामली। दुबई से खाते में भेजे जा रहे तीन लाख रुपये साइबर ने यूपीआई के जरिए खाते से निकाल लिए। गांव चौसाना निवासी नदीम ने बताया कि उसका भाई अजीम पिछले कई साल से दुबई में काम करता है।
अजीम ढाई साल से उसके खाते में ही रुपये भेज रहा है। जो अब करीब तीन लाख 3 हजार 576 रुपये थे। उस समय अजीम का मोबाइल नंबर जो खाते में लगा हुआ था वह उसके दुबई जाने के बाद बंद हो गया था। उस नंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकलवा लिया और उसी नंबर पर यूपीआई चालू कर नदीम के खाते से सभी रकम निकाल ली। आरोपी का फोन बंद आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।