फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा में श्री कृष्ण जन्म देख भक्ति रस में डूब गए श्रद्धालु

विज्ञापन
कैराना में बनखंडी महोदव मंदिर में श्री हरि कथा में भाग लेते श्रद्धालु - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। कस्बे के प्राचीन सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मा स्वरूपानंद जी ने कहा कि यदि हम नारायण की सेवा में रहते हुए न्याय, सत्य व सद्मार्ग पर चलेंगे, तो यह निश्चित मानिए कि हमारा घर-परिवार भी फलेगा-फूलेगा। स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान पूरा पांडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के स्वागत में पुष्प वर्षा की। उन्होंने समुद्र मंथन, कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा आदि का सुंदर सुंदर वर्णन किया। वही कथा में कस्बे सहित आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पंडित स्वराज शर्मा, अनिल मित्तल एडवोकेट,अशोक कुमार, अंकुर भारद्वाज, अभिषेक गोयल, रमेश गर्ग सुशील सिंघल, बबलू, अजय सिंघल, नेहा, सविता गर्ग, माधुरी, शिल्पा गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें