फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। काका नगर में बुधवार रात बाबा खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान दीपक कौशिक, सीमा कौशिक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्री श्याम लखदातार शृंगार सेवा समिति की ओर से पप्पू, हरिओम पांचाल, तरुण ने भव्य दरबार सजाया। बाबा का गुणगान करते हुए निशांत पाठक, दुर्गेश दत्त, प्रिया गोस्वामी, सुनील शाहपुरिया, योगेश वत्स, संदीप रसिक, मुकेश बजरंगी, दुर्गेश भारद्वाज सुंदर भजन सुनाए। जिसमें बाबा तेरा ही सहारा है, कीर्तन की है रात बाबा आज तुमने आना है, मोर छड़ी का जादू निराला, काला कमली वाला मेरा यार है पर भक्तजन झूमने नाचने लगे। महाआरती प्रसाद का वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर वैभव कौशिक, विभोर कौशिक, वैष्णवी कौशिक, दिव्यांश शर्मा, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल, विजय कौशिक, आकाश वर्मा, पंडित प्रेम किशोर कोठारी, मनोज मित्तल पूर्व सभासद, मनोज वर्मा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें