फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण एजेंसियों के पेंच कसे

Sat, 21 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय भवन के मानकीकृत नक्शों का अवलोकन कर डीएम  ने कहा कि राजस्व परिषद के मानक स्टेंडर्ड डिजाइन की लागत के आधार पर तैयार कराया जाए। निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल 31 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा ने कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल समेत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चंदौली जिले के नक्शे का अवलोकन करने के बाद अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि राजस्व परिषद के मानकीकृत स्टेंडर्ड डिजाइन की लागत के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। कार्यदायी निर्माण एजेंसियों से संपर्क कर तय समयसीमा में मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराएं। कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल आदि भवनों के नक्शे संस्कृति की पहचान पर आधारित होने चाहिए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी उस पर कड़ी मॉनीटरिंग करें ताकि समय रहते हुए सुधार कराया जा सके। बैठक में उन्होंने कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल के नवनिर्माणाधीन भवनों की संबंधित कार्यदायी संस्थाओं, राजयकी निर्माण निगम (रुड़की, सहारनपुर यूनिट) व आवास विकास परिषद के अभियंताओं के साथ तैयार मानकीकृत नक्शों के अनुसार समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने ऊन तहसील भवन व आवासीय भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, माडर्न स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज, छात्रावास, ट्रांजिट हॉस्पिटल, कांशीराम आवास, पानीपत-खटीमा मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग, यमुना नहर पुल व एप्रोच रोड आदि निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। सिंचाई विभाग द्वारा नहरों, रजवाहों में मनरेगा से एक करोड़ 23 लाख की धनराशि व विभाग द्वारा कराए जा रहे सिल्ट सफाई कार्यों की गहनता से समीक्षा की।

जल निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार को पाइप लाइन योजना समयसीमा में पूर्ण कराने व लोनिवि के सहायक अभियंता वीके जैन से पूर्वी यमुना नहर के सेतुओं का डिजाइन तैयार करने क ेनिर्देश  दिए। सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर हैंडोवर कर दिए जाएंगे। सीडीओ विनोद कुमार सिंह सीएमओ डा. मनजीत कौर, डीआईएसओ एमएम सिद्दीकी, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें