फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थली छात्रावास की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव हथछोया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल संस्कार शिविर के अवसर पर संघ के आनुसांगिक संगठन प्रेमकुल मिशन द्वारा देवस्थली छात्रावास की स्थापना की गई। गुरुकुल छात्रावास अभी देवस्थली विद्यापीठ में संचालित होगा। बाद में सामाजिक सहयोग से इसका अपना भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

देवस्थली गुरुकुल छात्रावास में कक्षा तीन से 12 तक के छात्रों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग में संघ एवं अन्य संगठनों से जुड़े सिविल सेवक निशुल्क समय देंगे। अभी कुल 30 छात्रों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर मौखिक परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावास में इस वर्ष एक अप्रैल से प्रवेश प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
देवस्थली गुरुकुल छात्रावास के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए टीम का गठन किया गया। देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह को संरक्षक, प्रेमकुल मिशन की पिंकी पंवार को समन्वयक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह अश्विनी भारद्वाज को पर्यवेक्षक, देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह को निरीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें