फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश कर रहे फसल बर्बाद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। निराश्रित गोवंश क्षेत्र में लहलहा रही फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। मेहनत और लागत की बर्बादी को लेकर किसान बुरी तरह आहत है, अधिकांश किसान सर्दियों में भी जागकर फसलों को बचाने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की सड़कों और खेतों पर ऐसे घूमने वाले निराश्रित गोवंश सैकड़ों की संख्या में हैं। अपनी फसलों की रक्षा के लिए किसान उन्हें लाठी-डंडों से प्रहार करके खदेड़ते नजर आते हैं। कई बार किसानों और ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल भी कर देते हैं। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी निराश्रित गोवंश को गोशाला में भेजने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं कर रहे है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। जिसका खामियाजा गरीब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने निराश्रित गोवंशों को गोशाला में भेजकर समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की है।
बाबरी निवासी सरदार गुरुनाम सिंह ने बताया कि चार बीघा सरसों की फसल को निराश्रित गोवंशों ने नष्ट कर दिया है। कुछ दिन पूर्व उन्हें टक्कर मारकर गंभीर घायल भी कर दिया था। भंदोड़ा निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी तीन बीघा सरसों की फसल को निराश्रित गोवंशों ने तहस-नहस कर दी है। सर्दी में रातभर खेतों की सुरक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

हिरनवाड़ा निवासी डॉ. बसंत राणा ने बताया कि उनकी 12 बीघा जमीन में सरसों और दो बीघा जमीन में पशुओं के लिए बरसीम की बुवाई की थी। जिसे निराश्रित गोवंशों ने खुर्दबुर्द कर दिया है। कुछ किसानों की समस्या संज्ञान में आई है। टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें