फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद पहुंचे महापंचायत में शामिल हुए किसान

विज्ञापन
काकड़ा पंचायत में भाग लेने जाते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक लिसाढ़ के विरोध के बावजूद गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह मलिक के नेतृत्व में किसान भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों और गाड़ियों के साथ काकड़ा किसान-मजदूर महापंचायत में शामिल हुए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बहावड़ी गांव में थांबेदार श्याम सिंह मलिक ने बैठक करके मुजफ्फरनगर के काकड़ा में आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया था। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने शनिवार को बहावड़ी में ैठक करके महापंचायत के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक महापंचायत में शामिल नहीं हुए। उनका कहना है कि काकड़ा महापंचायत का न्यौता नहीं मिला था।
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक लिसाढ़ के विरोध के बावजूद गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह मलिक के नेतृत्व में किसान भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों और गाड़ियों से महापंचायत के लिए रवाना हुए। धर्मवीर निर्वाल, लांक थांबेदार रविंद्र, हसनपुर थांबेदार बाबा महिपाल सिंह, वीर सिंह मलिक, विदेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें