फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बार-बार मना करने के बाद भी महिला के घर आ रहा था देवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव मामौर के जंगल में जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या करने के गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीसरा आरोपी पुलिस की देखरेख में मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में उपचार करा रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि बार-बार मना करने के बाद भी देवेंद्र एक महिला के संपर्क में था। उसे बातें करते भी उन्होंने देख लिया था।वह मना करने के बावजूद नहीं मान रहा था। इसी कारण उसकी हत्या की।
विज्ञापन

गांव मामौर के जंगल में सोमवार सुबह किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे रोहित ने सौबान और नदीम निवासी मामौर तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के समय आरोपी सौबान भी घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। पुलिस के अनुसार हत्या अनैतिक संबंधों के शक में की गई थी। सोमवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नदीम को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में नदीम पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने नदीम का उपचार कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी फरमान को भी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान करके न्यायालय में पेश कर दिया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी सौबान का मेरठ में उपचार चल रहा है।
- बेइज्ज्ती महसूस कर रहे थे आरोपी
आरोपियों ने कहा कि एक महिला से देवेंद्र के बात करने के कारण वह बेइज्जती महसूस कर रहे थे। इसी वजह से प्लानिंग के तहत देवेंद्र की हत्या की। दूसरा एक साल पूर्व कार की टक्कर को लेकर हुए विवाद के कारण भी नदीम, फरमान देवेंद्र से रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें