फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने सुना किसानों का दर्द

Thu, 31 Dec 2015 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर सतेंद्र सिंह ने थानाभवन गन्ना सहकारी समिति और विकास परिषद पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की शिकायत पर चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को गन्ने की तुलाई के समय स्वीकृत और अस्वीकृत प्रजाति का विवाद न हो सके।
विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त थानाभवन गन्ना सहकारी समिति और विकास परिषद में पहुंचकर किसानों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल किसानों के सामान्य प्रजाति के गन्ने को अस्वीकृत प्रजाति में तौल रही है।

 उप गन्ना आयुक्त ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को चीनी मिल में गन्ना तुलाई के लिए राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों की तैनाती करने को कहा। चीनी मिल गेट सेंटरों पर अस्वीकृत, स्वीकृत गन्ना प्रजाति की पहचान के लिए पेंटिंग करने के निर्देश दिए। उपगन्ना आयुक्त ने थानाभवन चीनी मिल के गेट के तीन तौल केंद्रों पर पहुंचकर किसानों का गन्ना तुलवा कर देखा।
विज्ञापन


 जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि उपगन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह और गन्ना महाप्रबंधक जेपी तोमर  को आगामी सत्र के लिए अगेती गन्ने की प्रजाति की फसल की जुताई के लिए साढ़े चार हजार हेक्टेयर रकबा तय किया। चीनी मिल के अधिकारियों ने पिछले सत्र का बकाया  गन्ना मूल्य भुगतान सात जनवरी तक कराने का आश्वासन दिया है।

थानाभवन गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन अशोक कुमार, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन  राव अशरफ समिति सचिव अरविंद, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें