फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में शिवालिक हाउस प्रथम

Thu, 31 Dec 2015 01:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन स्पून रेस, लॉन्ग रेस, फ्रॉग रेस, गोला फेंक व स्लो साइकलिंग में मुकाबला हुआ। रिले रेस में शिवालिक हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बुधवार को बीएसएम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में जूनियर व सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बालक वर्ग लूडो में मयंक, बालिका वर्ग में सिमरन, कैरम बालक वर्ग में आयुष देशवाल, बालिका वर्ग में हानिया, कैंडल रेस बालक वर्ग में सिद्धार्थ व बालिका वर्ग में शगुन, लॉन्ग रेस में गुरुवंश व बैक रेस में वैभव, स्पून रेस में कनिष्का, फ्राग रेस में वंशित, अंडर चेयर रेस में रिया, गोला फेंक बालक वर्ग में राजन बालियान और बालिका वर्ग में आरजू, स्लो साइकलिंग बालिका वर्ग में हिमांशु पाल और बालिका वर्ग में वैशाली गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सीनियर वर्ग में कैरम बालक वर्ग में गुलशन और बालिका वर्ग में रूपनंदिनी, शतरंज बालक वर्ग में अश्विनी और बालिका वर्ग में आयुषी, सैक रेस बालक वर्ग में सागर देशवाल व बालिका वर्ग में प्रियांशी खैवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस बालक वर्ग में शिवालिक हाउस और बालिका वर्ग में विंध्याचल हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मैनेजर छाया सिंह, खेल विभागाध्यक्ष नगेंद्र कुमार खैवाल, कोच उमेश दत्त, विकास सैनी, मनोज मलिक, नवीन जैन, अर्जुन सिंह, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें