फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दंत चिकित्सक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। नगर की अग्रवाल कॉलोनी में रविवार दोपहर दंत चिकित्सक ज्योति (34) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। वह अपने दंत चिकित्सक पति के क्लीनिक में ही बैठती थीं। पति खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पति के अनुसार ज्योति पिछले कई माह से डिप्रेशन में थीं, जिसका उपचार चल रहा था। उन्होंने लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ निवासी दंत चिकित्सक मनीष पिछले सात साल से थानाभवन की अरशद मार्केट में क्लीनिक चलाते हैं, जहां पत्नी ज्योति भी उनके साथ बैठती थीं। दोनों पांच वर्षीय बेटे शिवाय के साथ अग्रवाल कॉलोनी में अमर गोयल के मकान में किराए पर रहते हैं।

मनीष ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह क्लीनिक से खाना खाने घर पहुंचे तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। उस समय बेटा शिवाय ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। पत्नी को इस हालत में देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


-आठ माह से क्लीनिक पर भी नहीं जा रही थीं ज्योति

मनीष ने बताया कि ज्योति पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में थीं और उनका उपचार नोएडा में चल रहा था। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद उनका इलाज कराया जा रहा था। करीब आठ-नौ माह से उन्होंने क्लीनिक पर आना भी छोड़ दिया था। वह अक्सर अकेले रहना पसंद करती थीं और परिजनों के फोन भी नहीं उठाती थीं। पड़ोसियों के अनुसार ज्योति कई माह से घर से बाहर नहीं निकलती थीं और आसपास के लोगों से बातचीत भी बंद कर दी थी।

-फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मनीष और ज्योति की शादी करीब आठ साल पहले गौतमबुद्धनगर जिले के घोड़ी बझेड़ा गांव में हुई थी। घटना की सूचना ज्योति के मायके पक्ष को भी दे दी गई है।

इनसेट

पिता प्रताप सिंह रावत ने फोन पर बताया कि बेटी डिप्रेशन में थी, जिसका इलाज हमने भी कराया था। मगर वह ठीक नहीं हो पा रही थी। बताया कि ज्योति के बुआ के लड़के लवी राणा भी बहन के पास आते-जाते लेकिन कभी कोई दिक्कत नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें