फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार, हंगामा

Sun, 20 Oct 2024 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव गेंगेरु मे हंगामा कर रहे लोगो को समझाते थाना प्रभारी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। गांव गंगेरू में 18 वर्षीय मनोज की मौत के मामले में मृतक के पिता ने महिला और उसके दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट करने से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव गंगेरू में शनिवार शाम को धर्मपाल के पुत्र मनोज का शव घर पर कमरे में मिला था। उसकी अंदर से कुंडी बंद होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा था। परिजनों का कहना था कि दोपहर में धान की कटाई के दौरान वह नलकूप पर पानी लेने गया था।
विज्ञापन

वहां पर दूसरे वर्ग के युवक के साथ कहासुनी होने पर उस पक्ष की महिलाओं ने मिलकर मनोज के साथ मारपीट की थी। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। कई घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा था और परिजनों ने पुलिस के खिलाफ भी रोष जताया था।
पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद देर रात में मृतक के पिता धर्मपाल की तरफ से दी तहरीर दी गई। तहरीर में लिखा कि शनिवार को वह अपने बेटे मनोज और परिवार के साथ गांव निवासी अन्नो सैयद के खेत पर धान कटाई की मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र मनोज पानी लेने नलकूप पर गया था। आरोप है कि वहां पर दूसरे खेत में कार्य कर रहे गांव निवासी मुजायरा पत्नी यामीन और उसके दो बेटों ने पानी भरने को लेकर मनोज के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद वह बीच बचाव कर अपने बेटे मनोज के साथ घर आ आया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे। परिजनाें और महर्षि कश्यप एकता संगठन के अध्यक्ष सुशील कश्यप, प्रदेश सचिव कांग्रेस आदेश कुमार, लोकेंद्र कुमार ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। कांधला थाना प्रभारी ने लोगों को पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें