फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ईट भट्ठा मजदूरो का कलक्ट्रेट में दो घंटे धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन-

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुचे भट्ठा मजदूर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ईट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। जिले के ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम जसजीत कौर के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपकर ईट भट्ठा मालिकों से पथाई रेट 576 रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के मंडल संयोजक बाबूूूराम के नेतृत्व में भट्ठा मजदूर इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। ईट भट्ठा मजदूूरों ने दो घंटे धरना दिया। एसडीएम सदर को दिए गए ज्ञापन में भट्ठा मजदूरों ने बताया कि जिले के ईट भट्ठा मालिकों को द्वारा पथाई रेट बहुत कम दिए जा रहे हैं। इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर पथाई रेट 576 रुपये दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। उनके द्वारा अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है। इस मौके पर ओमप्रकाश, सोम, सुभाष, अंकित कुमार, इंद्रपाल,मोनू, धर्म सिंह, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें