फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

शामली। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात में डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने अभियान से संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में डीएम ने खराब पडे़ हैंड पंपों को ठीक कराने और प्रदूषित पेयजल की जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। डीएम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंपोस्ट खाद के गड्ढे और ग्राम पंचायतों में हैंडपंप के पास रिचार्ज पिट बनाने और साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी और नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें