फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, 52 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी सांईटिफिक कांवेन्ट स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि देते छात्र छात्राएं । स्क - फोटो : नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
शामली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को भी आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के सभी सीबीएसई स्कूल बंद रखे गए। इन स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख्ता में महावीर चौक पर लोगों ने सरसों के तेल के 52 दीप जलाकर पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणकुमार, सपा नेता मुस्तकीम सैय्यद, अंकुज चौधरी, नरेश गोयल, टेकचंद मित्तल, सुंदरदत्त शर्मा, महबूब मलिक, सन्नी उपाध्याय, नरेश सैनी, कामिल कुरैशी, नरेश गिरी, यामीन, महिपाल सैनी, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।
उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने कस्बे का बाजार पूर्णतया बंद रखा। अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बे में जुलूस निकाला। छात्राएं हाथों में आतंकवाद के खिलाफ बैनर लेकर चल रही थी और नारे नारे लगा रहीं थी। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक नरेश सैनी, अध्यक्ष नीरज जैन, संगीता सैनी प्रधानाचार्य, आदित्य अरोड़ा, एकता सैनी, सीमा रानी, अंशु शर्मा, स्वाति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झिंझाना के बलवंती देवी कन्या इंटर काॅलेज में माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय महासभा एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। जिले में वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहा और आतंकियों के कृत्य की निंदा की गई। इस अवसर पर रामपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र राणा, रामपाल जांगड़ा, कुलदीप तोमर, सतीश संगल ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से पाकिस्तान से घटना का बदला लेकर नेस्तनाबूद करने की मांग की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
- मुख्य चौराहों पर बनाई पाकिस्तान के झंडे की पेंटिंग
थानाभवन। मंगलवार की देर रात हिंदू सगठनों से जुड़े युवकों ने थानाभवन के मुख्य चौराहा सब्जी मंडी, घास मंडी, चरथावल बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड आदि पर पाकिस्तान के झंडे को पेंटकर मुर्दाबाद लिख कर अपना विरोध जाहिर किया। दिनभर पेंट से बने स्टीकरों पर लोग आवाजाही करते रहे। इस दौरान सभासद कन्हैया सैनी, बाली सैनी, मोंटी तायल, अक्षय, अमन, केशव, मोहित गुप्ता, सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
- आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

कैराना। सेन्ट आरसी सांइटिफिक कांवेन्ट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले की घटना में मारे गए लोगाें को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय डायरेक्टर यशपाल पंवार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे भी किसी न किसी रूप में सरकार का सहयोग कर सकते है। कोई भी छात्र सोशल मीडिया पर गलत भ्रामक पोस्ट न पढे़, न कोई गलत कमेंट करें और न ही गलत पोस्ट लिखकर शेयर करें। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह, विवेक चौहान, प्रशांत शर्मा, शुभम, अजय, अजीत चौहान, अजेंद्र सिंह, अमित तोमर, अमित कुमार, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, ममता शर्मा, रीतू चौहान, लीना, रूपांजली, उषा अग्रवाल मौजूद रहे।

कैराना। सेंट आरसी सांईटिफिक कांवेन्ट स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि देते छात्र छात्राएं । स्क- फोटो : नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें