फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की जद में आए निर्माण को ध्वस्त किया

विज्ञापन
झिंझाना में बिडौली के निकट हाईवे की जद में आ रहे मकानों को ध्वस्त करता बुलडोजर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हाईवे की जद में आए निर्माण को ध्वस्त किया
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे कार्य के चलते बिडौली में हाईवे की जद में आ रहे मकानों पर एसडीएम ऊन व तहसीलदार की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। हाईवे पर एक साइड से लगभग एक किलोमीटर तक बने मकान व दुकानों को ध्वस्त कर हटाया गया है।
मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर बिडौली, म्यान कस्बा में हाईवे की जद में आ रहे मकानों व दुकानों को हटवाने के लिए मंगलवार को एसडीएम ऊन विशूराजा व तहसीलदार अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। अधिकारियों ने हाईवे की जद में आ रहे मकानों, दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर उनको ध्वस्त कराया। जिसमें एक साइड से लगभग एक किलोमीटर तक मकानों और दुकानों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने इसकी परवाह न करते हुए कार्रवाई जारी रखी। दूसरी साइड पर बने मकानों व दुकानों के मालिकों को भी नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद बुलडोजर चलवाकर उनको ध्वस्त किया जाएगा। तहसीलदार अजय शर्मा ने बताया मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर हाईवे की जद में आ रहे एक साइड के मकानों व दुकानों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें