फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल तोड़ने का काम शुरू

Tue, 28 Apr 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पर तोड़ा गया पुल। विभाग
विज्ञापन
शामली। मेरठ–करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर के पास बना अंग्रेजों के जमाने का पुराना जर्जर पुल तोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके स्थान पर नया उपरिगामी पुल बनाया जाएगा, जिसके लिए शासन ने 4 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) शामली की ओर से पुल निर्माण का टेंडर जारी कर ठेकेदार नियुक्त कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा अब पुराने पुल को तोड़कर नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मेरठ–करनाल हाईवे पर 067 किमी के पास पूर्वी यमुना नहर पर पहले अंग्रेजों के समय का एक लेन का पुल बना हुआ था, जो बाद में क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्ष 2003-04 में नए पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था और वर्ष 2004-05 में नया पुल बनाया गया था।
विज्ञापन

शामली जिला बनने के बाद हाईवे का चौड़ीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चार लेन में किया गया, लेकिन नहर पर चार लेन का उपरिगामी पुल नहीं बन सका। इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने पुराने पुल को तोड़कर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसे 27 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिल गई।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामकुमार ने बताया कि अब विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। एक वर्ष के भीतर नया पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें