फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच स्थानों पर अवैध काॅलोनियोंं के खिलाफ चला ध्वस्तीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर में पांच स्थानों पर अवैध काॅलोनियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ 72 बीघा भूमि में ध्वस्तीकरण अभियान के तहत की कार्रवाई की।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मंडल आयुक्त सहारनपुर एवं उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देश पर भूस्वामी हसीन, शकूर, मोहम्मद अय्यूब आदि द्वारा स्थल सती मंदिर के पास मोहल्ला पंसारियान में 10 बीघा, पुष्पा, राजेंद्र, वीरेंद्र, सविताव मीरा आदि के यहां खसरा नंबर 687, 688, 689 झिंझाना रोड से बरखंडी को जाने वाले रास्ते पर 25 बीघा, संजीव कश्यप पंसारियान सती मंदिर से आगे जाने वाले रास्ते पर 11 बीघा, प्रशान्त व शमीम अहमद द्वारा स्थल-खसरा नंबर-691, 2613 शामली में लगभग 10 बीघा एवं चन्द्रवीर वर्मा बरखंडी की 16 बीघा भूमि पर अवैध काॅलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अवैध काॅलोनी संचालकों की ओर से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग करके निर्माण कराया गया था। विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए, किंतु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों की ओर से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। न ही मानचित्र स्वीकृत करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा शामली शहर में पांच स्थलों पर लगभग 72 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अवैध काॅलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें