फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न रोके जाने की मांग

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर वाण्जियकर कार्यालय में ज्ञापन देते अधिवक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। टैक्जेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने वाणिज्यकर डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र चक्रवर्ती को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जीएसटी में आटीसी मिलान के बाद विभाग से जारी नोटिस में किसी प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को टैक्जेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महासचिव अविनाश संगल ने ज्ञापन देकर अवगत कराया कि विभाग द्वारा वर्ष 2017-18, 2019 की आई टीसी मिलान के संबंध में नोटिस दिए गए है। नोटिस जीएसटी एएसएमटी का 38 व दो ए से मिलान संभव नहीं है। अधिवक्ताओं का तर्क था कि दो ए का अस्तिव नहीं था। दो ए पोर्टल एक अक्तूबर 2019 के बाद आया है। वर्ष 2017-18 में संशोधन का समय समाप्त हो चुका है।
ज्ञापन में क्रेता व्यापारी को प्राप्त खरीद की आईटीसी का सत्यापन विभाग विक्रेता व्यापारी के संबंधित विभाग से कराए जाने, इस संबंध में क्रेता व्यापारी प्राप्त टैक्स इनचाइस प्रति व अन्य अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। जीएसटी लागू होने पर व्यापारी उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। मौके पर वीवी गुप्ता, श्यामलाल, सत्यपाल सिंह, गौरव मित्तल, मंयक गर्ग, अमित कुमार, श्रवण कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें