फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से की रैपिड रेल को शामली तक चलाने की मांग

विज्ञापन
कांधला में बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रैपिड रेल शामली तक चलाने की मांग
विज्ञापन

शामली, कांधला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के आनंद सिनेप्लेक्स पर बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। यहां सांसद से रैपिड रेल शामली तक चलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह आनंद सिनेप्लेक्स पहुंचे। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरुण अग्रवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और गरीबों को योजनाओं से लाभांवित करने पर जोर दिया। भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने बागपत सांसद से कहा कि उनके प्रयास से दिल्ली से बागपत के गांव कामिसपुरखेड़ी तक रैपिड रेल का संचालन संभव हुआ है। कामिसपुरखेड़ी से शामली तक भी रैपिड रेल का संचालन कराएं। इस पर सांसद ने मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। यहां राजेंद्र आचार्य, वरुण पंवार, सतबीर वर्मा, डॉ. रश्मिकांत, डॉ. सुभाष मलिक, बिट्टू मलिक, लोकेश गोयल, संजीव मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें