फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बूथों पर 307 कर्मियों को लगा टीका

विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाते जिला मलेरिया अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सात बूथों पर 307 कर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन

शामली। जिले में तीन केंद्रों पर बनाए सात बूथ पर शुक्रवार को 307 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का दूसरा टीका लगाया गया।
जिले में उन स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया गया। जिन्हें बीती 22 जनवरी को पहला टीका लगाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिले में सीएचसी कैराना व सीएचसी कुड़ाना में दो-दो बूथ और जिला अस्पताल में तीन बूथ पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 356 स्वास्थ्यकर्मियों में से 307 ने टीका लगवाया। लक्ष्य के सापेक्ष 86.24 फीसदी टीकाकरण हुआ।
महज 11 स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सीएचसी शामली में एक बूथ पर उन स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज का टीका लगाया, जो पहले चरण में छूट गए थे। इस बूथ पर 150 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जिनमें से महज 11 ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में 115 को लगी दूसरी डोज
कैराना सीएचसी पर शुक्रवार को दो बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि दो बूथ पर 138 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जिनमें 115 ने टीका लगवाया। संवाद
टीकाकरण की स्थिति
केंद्र - लक्ष्य - टीकाकरण
जिला अस्पताल- 134 -114
सीएचसी कैराना - 138 - 115
सीएचसी कुड़ाना - 84 - 70
केंद्र - 3
बूथ - 7
लक्ष्य - 356
टीकाकरण - 307
महिला- 202
पुरुष - 105
प्रतिशत - 86.24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें