फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत के प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
ामली में एसपी कार्यालय पर पहुंचे गांव बुच्चाखेड़ी के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कस्बा कैराना में पांच दिन पहले पब्लिक स्कूल में छत से गिरकर छात्रा की मौत के प्रकरण में परिजन एसएसपी सुकीर्ति माधव से मिले। उन्होंने इस प्रकरण की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कैराना थानाक्षेत्र के गांव बुच्चखेड़ी निवासी कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का शर्मा की कैराना के दानवीर कर्ण पब्लिक स्कूल में 26 मार्च को छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस प्रकरण में बृहस्पतिवार को परिजन एसएसपी सुकीर्ति माधव से मिले। परिजनों ने कहा कि प्रबंधकों ने दबाव बनाकर छात्रा का अंतिम संस्कार करवा दिया, लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। इससे स्कूल प्रबंधन शक के घेरे में आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन घटना को छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का नाम दे रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर सुसाइड नोट भी फर्जी बनाने का आरोप लगाया। परिजनों ने छात्रा की मौत के प्रकरण की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। एसएसपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्रा के पिता मुकेश शर्मा, दीपक कुमार, अंकित शर्मा, लीलू, प्रिंस शर्मा, शशि, कैलाशचंद शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी हुआ प्रदर्शन
कैराना। कक्षा-नौ की छात्रा अनुष्का की स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा अपने हाथों में अलग-अलग तख्ती लिए हुए थे। जिन पर वी वांट सीबीआई इंवेस्टिगेशन, जस्टिस फॉर अनु लिखा था। उन्होंने छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को फिर प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें