फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: औद्योगिक विकास के लिए लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व सतेद्र कुमार सिंह को ज्ञापन देते शामली के उद्यमी फोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के उद्यमियाें ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व सतेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। औद्योगिक विकास के लिए लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किए जाने मांग की है।
बुधवार को आईआईए के संरक्षक उद्यमी अशोक बंसल, आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन के सयुंक्त नेतृत्व में उद्यमी कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य के नाम ज्ञापन एडीएम सतेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में उद्यमियों ने कहा कि उद्याेगों के लिए भूमि लीज पर उपलब्ध की गई थी। लीज होल्ड भूमि को लेकर उद्यमियों के सामने परेशानी आ गई है। उद्यमियों को अपने उद्याेग लगाने के लिए छोटे छोटे कार्य के लिए यूपीसीडा और उद्योग निदेशालय के चक्कर लगाने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी अवगत कराया कि यदि उद्यमी को अपने उद्योगों में कोई नया उत्पाद बनाना है तो बैक लिमिट में बदलाव करने के लिए बैंक को बदलना पड़ेगा। उद्योग की भूमि एवं भवन किराए पर देना हो तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईआईए की ओर से औद्योगिक भूमि के लिए लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

इससे उद्योगों को स्थायित्व मिलने के साथ राज्य सरकार को राजस्व बढ़ोत्तरी और उद्योग को निवेश में वृद्धि और रोजगार के अवसर मिलेंगे। ज्ञापन देने वालों में आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, संरक्षक और अशोक बंसल, विशाल गुप्ता, सुधीर धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें