कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में वन विभाग द्वारा पेड़ लगाने के लिए कब्रिस्तान के चारों और खाई खोद दी गई। खाई खोदने से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत कर खाई को बंद कराने और कब्रिस्तान की पैमाईश कराने की मांग की है।
गांव गंगेरू में गांव गढ़ी रक्खा रोड पर कब्रिस्तान है। कुछ दिन पूर्व वन विभाग द्वारा कब्रिस्तान के चारों ओर पेड़ लगाने के लिए जेसीबी से वन विभाग ने खुदाई करा दी। कब्रिस्तान के चारों और खोदी गई खाई को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। समाज के अख्तर, रशीद, इंतजार, रियासत का आरोप है कि बिना पैमाईश के ही वन विभाग द्वारा कब्रिस्तान के चारों ओर खाई खोद दी गई है, जबकि कब्रिस्तान की कुछ जमीन को कुछ लोगों ने दबा रखा है। लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को शिकायत कर खाई को बंद कराने के साथ ही कब्रिस्तान की जमीन की पैमाईश कराने की मांग की है।