शामली आर के इन्टर कालेज में शहीद अमित कोरी का परिचय फोटो प्रधानाचार्य व शहीद के पिता को सोपते सीआ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के अमित कोरी की स्मृति में आरके इंटर कॉलेज में स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। सीआरपीएफ के सीओ प्रदीप कुमार ने शहीद अमित कुमार का चित्र मंगलवार को आरके इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह को धरोहर के रुप में सौंपा।
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शामली के अमित कोरी शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ के सीओ प्रदीप कुमार मंगलवार को उनका चित्र लेकर मोहल्ला रेलपार स्थित उनके आवास पहुंचे। इसके बाद सीओ परिजनों के साथ शहीद के अमित कोरी के विद्यालय आरके इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां एनसीसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस चित्र को प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह को सौंपा। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस चित्र को कॉलेज के पुस्तकालय में धरोहर के रुप में रखा जाएगा। सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि शहीद अमित कोरी के बलिदान को देश हमेशा ऋणी रहेगा। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा शहीद अमित कुमार उनके विद्यालय से वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शहीद अमित कोरी देश की स्मृति में विद्यालय में स्मारक बनाया जाएगा। पूर्व सभासद सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए नेताओं के बच्चों को भी सेना में भेजना होगा। इससे युवा पीढ़ी का भी प्रेरणा मिलेगी। शहर के कुड़ाना रोड पर शहीद स्मारक का निर्माण कांवड़ मेले के बाद शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शहीद अमित कोरी के पिता सोहन पाल सिंह, भाई अनिल कुमार, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।