गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन क्षेत्र के किसानों ने संपूूर्ण समाधान दिवस में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की है।
गांव ढिंढाली के ग्रामीणों ने बताया कि आवारा पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण फसल उजाड़ देते हैं। गांव वाले दिन में खेत का काम करते हैं और रात को पहरा देते हैं । तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अब फिर संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान अमन पाल, विनय, अनुज, रवि, अमित, उमेश, विपिन, गजराज, सुनील आदि शामिल रहे।
वहीं गांव दथेड़ा गांव के रमेश, संजीव, कंवरपाल, योगेंद्र, प्रदीप व रामपाल आदि ने संपूूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर बताया कि गांव में सरकारी नलकूप नंबर 103 का रिबोर किया गया है और कुछ किसानों को पाइप लाइन लगाई गई है, लेकिन पात्र लोगों को छोड़ दिया गया। उनके पास पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।