फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे हटाने की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते कांगेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
त्रिपुरा में दर्ज फर्जी मुकदमे हटाने की मांग
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और त्रिपुरा में कई लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि पिछले दिनों त्रिपुरा में मुस्लिम समाज की इबादतगाहों और संपत्तियों पर हिंदूवादी संगठनों ने हमले किए, जिसमें दर्जनों मस्जिदों, मजारों और दुकानों को क्षति पहुंची। इन हमलों को राज्य सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त था, इसीलिए दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इन घटनाओं को देश के सामने अपनी जांच के जरिए लाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर भी राज्य सरकार ने यूएपीए के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। इन लोगों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इकबाल कुरैशी, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नफीफ अली, अकबर अंसारी, सीमा जाटव, राजपाल पंवार, संदीप शर्मा, आदिल, फारूख,गय्यूर, महावीर सैनी, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें