फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग
विज्ञापन

शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कोरोना संकट के दौर में किसानों को गन्ने को संपूर्ण भुगतान चीनी मिलों से कराया जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में देश की अर्थव्यवस्था बे पटरी हो चुकी है। किसान अर्थव्यवस्था में सहयोग दे रहा है, लेकिन सरकार ने एक बार फिर से रासायनिक खादों के रेट बढ़ा दिए हैं। जबकि गन्ना किसानों को भुगतान न कर पहले से ही किसान की स्थिति दयनीय है। डीएपी का रेट 1200 सौ से बढ़ाकर 1900 रुपये कर दिया है। गन्ने पर पिछले चार वर्ष में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। गेहूं पर इस वर्ष 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और डीएपी पर 700 रुपये बढ़ा दिया गया है। पेट्रोल डीजल के रेट भी काफी बढ़ गए हैं। बिजली किसान को बहुत महंगी मिल रही है। किसान के खर्च दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने सरकार से गन्ने का भुगतान जल्द कराए जाने, उर्वरकों के बढ़े हुए रेट वापस लिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें