फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और देहात में चला सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और देहात में चला सैनिटाइजेशन अभियान
विज्ञापन

शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए शहर और देहात में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
बृहस्पतिवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने शहर के बाजारों और मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया। कैराना के गांव भूरा में खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार, एडीओ वसीम अहमद व प्रधान के पति पिंकी चौहान ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कराने व उनकी मेडिकल किट दिलाने में प्रशासन की सहायता करने को कहा। आशाओं ने डोर टू डोर जाकर बुखार, खांसी व नजले के मरीजों की पहचान करते हुए उन्हें दवा की किट वितरित की। इसके अलावा गांव की गलियों में सफाई अभियान चलाने के साथ ही सैनिटाइजेेशन कराया गया। उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव खेड़की में ग्राम प्रधान मोहन ने सफाई अभियान चलाकर सड़क नाली ,दरवाजों, खिड़की, पंचायत घर, धर्मस्थलों आदि सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें