गढ़ीपुख्ता। भ्रष्टाचार निवारण जन सेवा समिति के नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार गिरी के नेतृत्व में कस्बावासियों ने मांगों को लेकर नगर पंचायत गढ़ी पुख़्ता अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।
शुक्रवार को दिए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के पास चौराहे पर तेज गति के कारण पहले कई बार हादसा हो चुके हैं। इस मार्ग पर दो बैंक, तीन स्कूल, बस स्टैंड, आसपास के गांव के लोग इसी मार्ग से होकर जाने के कारण काफी भीड़ रहती है। इस मार्ग पर गति अवरोधक लगाने की मांग की। मेन बाजार रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन बाजार, बस स्टैंड पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जिससे आने जाने वाले लोगों को पीने के पानी की परेशानी रहती हैं। इस दौरान अजय कुमार गिरी, अजय गोस्वामी, नरेंद्र सिंह, विजय, अमित कुमार, राहुल सैनी ,शोयब आदि मौजूद रहे।