फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र में एंबुलेंस में जन्मा बच्चा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा पीर से सीएचसी कैराना 108 एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में महिला को प्रसव हो गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
एंबुलेंस के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि शु्क्रवार रात को करीब 12 बजे 108 एंबुलेंस पर महिला को प्रसव पीड़ा होने की कॉल आई। कॉल मिलने पर एंबुलेंस गांव रामड़ा पीर पहुंची। एंबुलेंस पर ईएमटी मनोज कुमार और चालक मनोज कुुमार थे। गांव से प्रसव पीड़िता गुलशन को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी कैराना के लिए चले। एंबुलेंस में आशा मौजूद थी। प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर रास्ते में ही एंबुलेंस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईएमटी ने आशा की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया। विदित हो कि एंबुलेंस में प्रसव होने का 15 दिन के अंदर यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें