शामली कलक्ट्रेट में राशन डीलर के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने के लिए आए गांव पठेड़ के ग्रामीण
- फोटो : संवाद
शामली। गांव पठेड़ के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण करने में परेशान करने व कम राशन देने का आरोप लगाते हुए डीएम से डीलर की दुकान को निरस्त कराने की गुहार लगाई है।
सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि ग्रामीण जब भी गांव के राशन डीलर के यहां राशन लेने जाते हैं तो वह मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन राशन के लिए अगले दिन बुलाता है, जब अगले दिन ग्रामीण राशन लेने जाते हैं तो वह फिर अगले दिन के लिए टाल देता है। कई चक्कर कटवाने के बाद कार्ड पर एक यूनिट कम देता है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो राशन डीलर उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज व धमकी देता है। डीएम से डीलर की दुकान को निरस्त कर किसी अन्य डीलर से राशन वितरण कराने की मांग की है। मौके पर अफसाना, हुसन, रुकसाना, प्रवीण, मोमीना, सन्नो, नाजमा, साजदा, शमीमा, नफीसा, मीनू, विमलेश, सुनीता, इमराना, प्रभात, ओमवती, रेखा, यासीन, बबीता शामिल रहे।