फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार युवकों के साथ धार्मिक स्थल पहुंची महिला, पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल में चार युवकों के साथ एक महिला पहुंच गई। कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और पकड़कर जानकारी ली, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद युवकों की पिटाई की गई। वीडियो वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट की गई है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में ग्रामीण चार युवकों व महिला पर धार्मिक स्थल में गलत कार्य करने का आरोप लगाते हुए युवकों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में एक महिला एक बच्चे के साथ है और कह रही है कि उसे यहां पर एक युवक धोखे से लाया है। वीडियो में युवक ग्रामीणों से माफी भी मांग रहे हैं। भविष्य में गलती नहीं करने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें