महिला की हत्या कर शव फेंका
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका के जंगल में रेलवे अंडरपास के निकट महिला का शव मिला। महिला के गले पर रस्सी की रगड़ के निशान मिले हैं, जिससे उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिंभालका से रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के निकट महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। उसके गले पर रस्सी से रगड़ के निशान मिले हैं, जिससे उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। माना जा रहा है कि किसी ने रात के समय महिला की हत्या का शव को यहां जंगल में फेंका है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।