फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर गए ग्रामीण का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
चौसाना के गांव खोड़समा में मृतक के घर पर घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। सोमवार को मुकदमे की तारीख पर गए ग्रामीण का शव मंगलवार को गांव खोड़समा के जंगल में धान के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, परिजनों ने ग्रामीण की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव खोड़समा निवासी सुखबीर सिंह के धान के खेत में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी सुशील दूबे और चौसाना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। सीओ कैराना प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गांव खोड़समा निवासी नाथीराम (50) के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है और शव के निकट ही एक शराब की बोतल मिली है, जिसमें कुछ शराब थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीण की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी सुशील दूबे के मुताबिक नाथीराम सहित सात लोगों के खिलाफ 2017 में विवादित कृषि भूमि से चोरी से फसल काटने का आरोप लगाते हुए लेखपाल की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह नाथीराम इस मुकदमे की तारीख पर कैराना कोर्ट गए थे। इसके बाद वह रात तक नहीं लौटे। सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर धान के खेत में मिला। चौसाना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि शरीर पर हल्की खरोंच के निशान मिले है। इसके अलावा शरीर पर कोई गंभीर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें