फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देहरादून में बस की टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत

Fri, 29 Nov 2024 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
देहरादून में मृतका प्रियंका का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना। देहरादून में बस की टक्कर लगने से पैदल सड़क पार कर रही कांधला की बीटेक की छात्रा प्रियंका की मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जनपद सांगली के गांव गोलेवाड़ी निवासी अंकुश पिछले 20 साल से कैराना में परिवार के साथ रहता है। अंकुश कांधला के सराफा बाजार में सोना-चांदी गलाने का काम करता है। अंकुश की बेटी 20 वर्षीय प्रियंका देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे प्रियंका कॉलेज से पैदल अपने कमरे पर लौट रही थी।
माजरा स्थित नेगी स्वीट शॉप के पास सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घायल छात्रा को अस्पताल ले गई थी जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छात्र की मौत की सूचना पर कैराना परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए देहरादून रवाना हो गए। अंकुश ने बताया कि बस की टक्कर से छात्रा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें