फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
रजनीश का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। करनाल हाईवे के निकट एक बाग में युवक का शव मफलर के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर शामली मोर्चरी के लिए भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। युवक कैराना थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी का निवासी है। पुलिस गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जमालपुर के जंगल में आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका है। एसएसआई अनिल कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। देखा तो मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी। लग रहा था किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी हो। शव को नीचे उतारकर उसकी जेब की तलाशी में आधार कार्ड मिला। जिससे युवक की पहचान 30 वर्षीय रजनीश पुत्र हरि प्रकाश कश्यप के रूप में हुई। बताया गया कि रजनीश की शादी बागपत के सूप गांव में तय हो चुकी थी। रजनीश करनाल के गांव अंधेड़ा में फर्नीचर बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी से रोजाना करनाल जाता था। उसके पिता हरि प्रकाश मजदूरी करते हैं। परिवार में मां-पिता के अलावा उसकी छोटी बहन है। युवक के चाचा रमेश ने बताया कि वह 12 फरवरी को बाइक से पहले तो शामली अपनी तहेरी बहन के यहां पहुंचा था। बाइक वहीं खड़ी करके अंधेड़ा जाने की बात कहकर बस से निकल गया था। रजनीश ने अपने घर वालों को 13 फरवरी की शाम तक घर आने की बात कही थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो 14 फरवरी को परिजन अंधेड़ा गांव में पहुंचे और रजनीश की तलाश की, मगर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रमेश ने बताया कि जब वह बहन के यहां था तो किसी ने कई बार उसे बुलाने के लिए फोन किए थे। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल कर इस घटना का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें