फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धीमानपुरा में सड़क किनारे मिला किसान का शव

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में किसान संजीव चौधरी का फाइल फोटो। - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धीमानपुरा में गांव पिंडोरा निवासी किसान संजीव चौधरी (55) मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह धीमानपुरा में पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान संजीव चौधरी निवासी गांव पिंडोरा थाना झिंझाना के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, हालांकि पुलिस ने पुरानी चोट के निशान होना बताया है। पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें