फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दक्षिण भारत के राज्यों में भेजी गई कारोबारी से ठगी गई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर निवासी कारोबारी से शेयर मार्किट में आईपीओ अलॉट करने का झांसा देकर दो करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये की ठगी गई रकम दक्षिण भारत के केरल व कर्नाटक समेत कई राज्यों में भेजी गई। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
विज्ञापन

कारोबारी की तरफ से साइबर क्राइम थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसे वेल्थ स्ट्रेटेजी क्लब सी-7 नामक व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अज्ञात द्वारा जोड़कर इंडियन स्टॉक मार्केट के टिप्स देने की बात कहते हुए साल में 600 प्रतिशत तक रिटर्न देना बताया गया था। पीड़ित के मुताबिक आईपीओ (नई कंपनी के बेसिक शेयर) अलॉट करने का झांसा देकर 16 दिसंबर 2025 से नौ जनवरी 2026 तक उसके बैंक खाते से अलग-अलग खातों में दो करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस कराकर ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 120 से ज्यादा खाते फ्रीज कराए है। इन खातों में ठगी गई रकम भेजी गई थी। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि ठगी गई रकम दक्षिण भारत के केरल, कनार्टक आदि राज्यों के खातों में भेजी गई। पुलिस टीमें खातों की डिटेल खंगालने में जुटी है। इसके लिए दक्षिणी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा।
नौकरी का झांसा देकर 26 लाख की ठगी
शहर के आजाद चौक व कांधला क्षेत्र के छह युवकों को सिंगापुर, क्रोएशिया और मलेशिया में मल्टीनेशनल कंपनी में स्टोर कीपर की नौकरी का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी के मामले में एसपी से शिकायत की गई थी। इनमें दो युवकों को फर्जी कागजों के आधार पर डंकी रास्ते से मलेशिया भेजा गया, जहां उन्हें 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था। तीन जनवरी को वे किसी तरह भारत लौटे। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि दोनों मामलों की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें