फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाला ओवरफ्लो होने के कारण दरगाहपुर मार्ग हुआ जलमग्न

विज्ञापन
झिंझाना में बरसाती नाला ओवरफ्लो होने पर दरगाहपुर मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। नगर पंचायत कार्यालय के पास बृहस्पतिवार रात बरसाती नाला ओवरफ्लो हो गया। जिससे नाले की पुलिया और दरगाहपुर जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई। जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सवेरे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से सफाई का काम कराकर पानी की निकासी चालू कराई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय की बराबर से बरसाती नाला गुजर रहा है। बृहस्पतिवार देर रात भैंसवाल नहर से नाले में ज्यादा पानी छोड़ दिया गया। जिसके चलते नाले के पुलिया में कबाड़ फंसने से पानी आगे नहीं जा सका और सड़क व खेतों में भर गया। जो दरगाहपुर जाने वाली सड़क पर करीब 300 मीटर दूर तक आसपास के खेतों में भी भर गया। खेतों और दरगाहपुर का आवागमन बाधित हो गया। सुबह सवेरे सूचना मिलते ही नगर पंचायत ने जेसीबी मंगवा कर तुरंत ही नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। काफी समय बाद पानी की निकासी हुई और लोगों का आवागमन सुचारु हुआ। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ये नाला भैंसवाल से नाले में ज्यादा पानी छोड़ने के कारण इस नाले में ज्यादा पानी आ गया। इसलिए नाले के उपर को पानी आया और सड़कों पर जलमग्न हो गया। जेसीबी लगवा कर नाले की सफाई कराई जिससे पानी की निकासी काठा नदी में हुई। जिससे आवागमन में लोगों को राहत मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें