फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति सुरक्षित है, तो देश भी सुरक्षित रहेगा

Sun, 18 Mar 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
Path steering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शामली में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया। रविवार दोपहर पथ संचलन का शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज से हुआ। मुख्य वक्ता सह प्रांत संघचालक मेरठ प्रांत प्रेमचंद ने कहा कि जिस देश की संस्कृति सुरक्षित रहती है, उस देश को कोई नष्ट नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


जिस देश की संस्कृति नष्ट हो जाती है, वह देश स्वयं नष्ट हो जाता है। आज हमारे देश में पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है, जिसके चलते देशवासियों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीण जी रहे।

इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन शुरु किया। पथ संचलन वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, गुजरातियान, पुरानी गौशाला, गौशाला रोड, माजरा रोड, भिक्की मोड़, शिवचौक, रेलवे रोड, हनुमान टीला रोड होते हुए आर्यपुरी होते हुए वापस वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समापन हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक क्रांति जी, अतुल बंसल, जिला प्रचार प्रमुख संदीप, सुमित, जयदेव, भरत, राजकुमार, आशीष, शिखर, अनुज, विनय, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, हरवीर मलिक, यशपाल पंवार, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, राजीव सभासद, अमित विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, डॉ. मनोज चौधरी, सचिन गोयल, विपिन गोयल नेताजी, सचिन जैन, रवि कश्यप आदि सहित 500 से ज्यादा स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए।

उधर, थानाभवन में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने थानाभवन में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन नगर के लाला लाजपतराय इंटर कालेज से प्रारंभ होकर मोहल्ला शाहविलायत, शाहलाल, हकीमान, मुख्य बस स्टैंड, चांदनी चौक और सब्जी मंडी बाजार चौक, घासमंडी आदि स्थानों से निकाला गया। पूर्ण गणवेश में पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का विभिन्न स्थान पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, नगर संघ संचालक राजेंद्र शर्मा, कुशल सिंघल, खंड संचालक कृष्ण कुमार शर्मा, अर्जुन राणा, विनोद बिन्नी राणा, आशुतोष मंगल, राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, राकेश कांबोज, पंकज राणा, अमित मित्तल, आनंद पुंडीर, महेश गोयल आदि स्वयंसेवक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें