फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संत नामदेव के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
शामली में संत नामदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में भोले शंकर की वेष -भूषा में नृत्य करते कलाकार ।
विज्ञापन
शामली। श्री नामदेव युवा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 755वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शहर में बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले हनुमानधाम पर हवन, सम्मेलन और भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हनुमानधाम पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन बरातघर में सम्मेलन हुआ। दोपहर में भंडारा लगाया गया। दोपहर बाद हनुमानधाम से संत नामदेव महाराज की शोभायात्रा शुरू हुई। इसका शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने संत नामदेव महाराज को तिलक कर किया। शोभायात्रा हनुमानधाम से वीवी इंटर कॉलेज, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, हनुमान रोड, मिल रोड होते हुए हनुमानधाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में तीन बैंडबाजों के साथ संत नामदेव महाराज से संबंधित कई झांकियाें के अलावा मां भगवती और गणेश जी, संत नामदेव महाराज,भगवान शिव , राधा कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं। इस अवसर पर बालेश नामदेव, रजनीश नामदेव, वंश नामदेव, राहुल बेदी, मोनू, मुकेश, वरुण, कपिल, आशु नामदेव, अरविंद कुमार, रामचरण व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें