फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डांडिया रास और गरबा के साथ ही सोलो डांस में झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
शामली सिटी ग्रीन बैंक्वेट हाल लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव एवं डांडिया रास
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन की ओर से दिल्ली रोड स्थित विवाह मंडप में आयोजित दो दिवसीय नवरात्र उत्सव एवं डांडियां रास का अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगरवासियों ने अपने परिवार सहित पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत देवी मां की आरती एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद नगरवासी गरबा और डांडिया की थाप पर जमकर झूमे। पति-पत्नी के जोड़ों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा व डांडिया रास के साथ ही सोलो डांस व रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रस्तुतियां देकर सभी को हैरान किया। कार्यक्रम में आकर्षण लकी ड्रॉ और डांडिया रास प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान दिए गए। मिस्टर एवं मिसेज डांडिया प्रतियोगिता ने लोगों का मन मोहा।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना बढ़ती है। क्लब संस्थापक संजय संगल, अजय संगल, विजय संगल ने कहा कि क्लब इसी प्रकार की सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए समर्पित रहता है। अंकित जैन ने कहा यह उत्सव केवल डांडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज को एकजुट करने और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान गौरव मित्तल, आशीष गोयल, तरुण जैन, संजय संगल, अमित कुच्छल, प्रदीप विश्वकर्मा व अजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें