फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे को डायलिसिस के लिए करनाल ले जा रही थीं और बस का इंतजार कर रही थीं। तभी स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक और उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे और उसे बचाने आए एक किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। किशोर के दांत तक टूट गए। महिला ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके और किशोर के गंभीर चोटिल होने के बावजूद, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय केवल धारा 151 (शांति भंग) में चालान कर हल्की कार्रवाई की गई। उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें