फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेनों और बसों में रही यात्रियों की भीड़

Tue, 14 Nov 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड
विज्ञापन
शामली। दीपो के त्योहार दीपावली पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली से शामली के लिए जाने वाली बसें फुल रही। दोपहर के समय सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लेट होने से रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। शामली से लखनऊ के लिए निगम की बसें फुल रही। मंगलवार को गोवर्धन ओर बुधवार को भैया दूज का पर्व होने से बसों में अधिक भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली का त्योहार मनाए जाने का कारण दिल्ली से अच्छी खासी सवारियां निकली। अवकाश के दिन शामली डिपो की 44 अनुबंधित बसों में यात्री अधिक रहे। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक शामली से दिल्ली, सहारनपुर, पानीपत, मेरठ-मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि शहरों की ओर जाने वाली बसों में सवारियां कम रही। सवारियों के मामले में निगम की बसें फल चल रही थी। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को निगम की बसों की साढे छह लाख रुपये की आय होने की संभावना है। शामली से लखनऊ की बसों में अच्छी सवारियां निकली। उन्होंने बताया कि मंगलवार-बुधवार और बृहस्पतिवार को निगम की बसों में भीड़ अधिक रहने की संभावना है।

शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड

शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें