शामली एमएसके रोड पर वाहनों से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के बाजार शनिवार दोपहर 12 बजे तक खुलने के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में भीड़ को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही। जिससे आम नागरिक परेशान रहे।
डीएम के निर्देश् पर शनिवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी। रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी के मद्देनजर शनिवार को सुबह से बाजार ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह हो गए कि शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक, भिक्की मोड़, एमएसके रोड, सब्जी मंडी नाला रोड पर ग्राहकों की भीड़ होने से शहर में जाम के हालात हो गए। हर कोई बाजारों में घरेलू सामान की खरीददारी करना चाहता था। दोपहर बारह बजे से पूर्व दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया था। बारह बजे के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर बाजारों में सन्नाटा छा गया।
शामली धीमान पूरा फाटक पर वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI
शामली एमएसके रोड पर वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़- फोटो : SHAMLI
गांधी चौक बाजार में ग्राहकों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI
शामली विमानपुरा फाटक पर वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI