फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील ओवरफ्लो होने से फसलें डूबीं

विज्ञापन
कैराना के मामौर में फसलों में भरा मामौर झील का पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मामौर झील ओवरफ्लो होने से फसलें डूबीं
विज्ञापन

शामली, कैराना। मामौर झील शनिवार रात ओवरफ्लो हो गई और इसकी मिट्टी की आड़ टूट गई, जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा धान, गोभी की फसलें पानी में डूब कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

कैराना नगर का सारा गंदा पानी बड़े नालों के द्वारा गांव पंजीठ से होते हुए मामौर स्थित झील में जाता हैं। दशकों पुरानी झील ने गंदे पानी के कारण अपना क्षेत्रफल बढ़ा लिया है। कई बार झील ओवरफ्लो होने से आसपास लगाई गई मिट्टी की ढांग टूट जाती हैं, जिससे झील के पानी से आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। शनिवार की देर रात मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो होकर टूट गई। गांव मामौर निवासी किसान शकीला की 5 बीघा गोभी, वसी की भी 5 बीघा गोभी, भूरा की 5 बीघा धान, विनोद की 5 बीघा धान, पीरु की 10 बीघा धान, जुल्फान की 12 बीघा की उड़द की फसल व लतीफ की 5 बीघा धान की फसल पानी में डूब कर नष्ट हो गई। इनके अलावा दो दर्जन किसानों की फसलें पानी में जलमग्न हो गई। किसानों ने प्रशासन से झील के गंदे पानी से निजात दिलाने तथा पानी में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें