गुंडे-बदमाश व्हीलचेयर पर आए : डॉ. सत्यपाल
शामली। भाजपा का शामली विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक व पवन तरार, विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में गुंडे और बदमाश व्हीलचेयर पर आ गए हैं।
सांसद सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने चहुंमुखी विकास किया है। कानून व्यवस्था सरकार की 44 योजनाओं, नागरिक सुविधाओं और उद्योग के मामले में शामली जनपद पूरे देश में अव्वल है। भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से तो समाप्त नहीं हो पाया लेकिन काफी हद तक समाप्त हो गया है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश का माहौल बदला है। पहले प्रदेश में भययुक्त वातावरण था, बदमाशों के हाथ इतना खुले हुए थे कि पुलिस के हथियार तक छीन लिए जाते थे, लेकिन आज बेहतर पुलिसिंग के कारण प्रदेश में वह भय का वातावरण समाप्त हुआ है। इसका श्रेय योगी सरकार को जाता है।
संचालन विधानसभा संयोजक विवेक प्रेमी ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, संगीता जिंदल, घनश्याम पार्चा, नीरज मलिक, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, सुधा रानी, सुधीर मलिक, ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, विशेष सरोहा, अंकित गोयल, आरिफ हवारी मौजूद रहे।
शामली भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्व सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथी बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सि- फोटो : SHAMLI
शामली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI