फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 25 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। चौकी चौसाना क्षेत्र में जिजौला गांव के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौसाना -बिड़ौली मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।             
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी दानिश (32) शनिवार सुबह किसी काम से चौसाना गया हुआ था। वह बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में डेयरी के पास बिड़ौली की ओर से आई अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। 

दानिश की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए तथा कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौसाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द ही कार चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मुजम्मिल की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें