थानाभवन। यारपुर रजवाहे के पास बदमाशों ने बाइक सवार एक ग्रामीण को मार पीटकर लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चार बदमाशों को दबोचा लिया।
थानाभवन के गांव यारपुर निवासी सम्राट पुत्र सतीश सोमवार रात थानाभवन से गांव बाइक द्वारा लौट रहा था। यारपुर रजवाहे के पास सड़क के बीच में पड़ा खुदाल उसकी बाइक के टकरा गया। उसके रुकते ही वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने सम्राट को घेर लिया। उससे मारपीट करते हुए 2300 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
इस दौरान सम्राट ने लूटपाट करने वाले कुछ बदमाशों पहचान लिया। जो उसके पड़ोस में ही मजदूरी का काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव मंटी हसनपुर में छापामारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, घटना का पता चलते ही मजदूरों के गांव वाले थाने पहुंचे गए। ग्रामीणों का कहना था कि सभी मजदूर शामली में ठेके पर लिंटर तोड़ने का काम करते हैं। जो देर रात्रि शामली ट्रेन से गांव पैदल लौट रहे थे। उधर, थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।